Anand Para Medical College & Hospital

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जब कोई विद्यार्थी दसवीं / बारहवीं / स्नातक की पढ़ाई पूरी कर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु रोजगार के लिए निकलते हैं तब उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आपने किसी तकनीकी संस्थान से शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त किया हो तो रोजगार के अवसर आपको आसानी से प्राप्त होते हैं। अब सवाल उठता है कि आप ऐसा तकनीकी प्रशिक्षण कहाँ से प्राप्त करें ?

आपके इस समस्या के निवारण हेतु हमारी संस्था आनंद पारा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (APMCH) आपके समक्ष एक प्रस्ताव रखती है, जिससे आप अर्थोपार्जन तो कर ही सकते हैं, साथ ही साथ मानव जीवन की परम कर्तव्य मानव सेवा को भी कर सकते हैं।

(APMCH) के विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा कर आप सरकारी नौकरी के साथ-साथ गैरसरकारी, अस्पताल, नर्सिंग होम, ब्लड बैंक, यूनिटेक इत्यादि संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। विदेशों में भी स्वास्थ्य कर्मियों की भी भरपूर मांग है। हमारी संस्था से पाठ्यक्रमों को पूरा कर के आप एक कुशल चिकित्सकीय तकनीशियन की गिनती में आ जाते हैं। इससे आप इस काबिल होते हैं कि स्वरोजगार का भी सृजन कर सकते हैं।

(APMCH) उत्तर बिहार का एक इकौता संस्थान है जिसे पारामेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (PMCI) से मान्यता प्राप्त है। जिसके द्वारा प्रदत्त डिग्री डिप्लोमा समस्त भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी सर्वमान्य है।

📊 WHO के अनुसार आंकड़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार 1000 व्यक्तियों के समुचित इलाज के लिए एक योग्य चिकित्सक की आवश्यकता होती है, तथा हर एक चिकित्सक को चिकित्सकीय सहायक के रूप में आठ पारामेडिक्स की जरूरत पड़ती है।

वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1 अरब 21 करोड़ से अधिक है। इसलिए हमारे देश में कुल 12 लाख चिकित्सक एवं 96 लाख पारामेडिक्स की आवश्यकता है। लेकिन देश में अभी केवल 4 लाख डॉक्टर एवं 4 लाख पारामेडिक्स ही हैं। देश को समुचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए डॉक्टर एवं पारामेडिक्स की इस कमी को पूरा करने की आवश्यकता है।

अतः आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाते हुए शीघ्र अति शीघ्र इस अध्ययन केंद्र से संपर्क स्थापित कर दाखिला लें ताकि भविष्य में आने वाली सरकारी एवं गैरसरकारी चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार एवं नियोजन का भरपूर लाभ उठा सकें।

— डायरेक्टर